Site icon

MP – नगरीय निकायों को चुंगी कर क्षतिपूर्ति की राशि 300 करोड़ रूपये जारी

MP – नगरीय निकायों को चुंगी कर क्षतिपूर्ति की राशि 300 करोड़ रूपये जारी

भोपाल : बुधवार, मई 31, 2023,नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि चुंगी कर समाप्त होने के फलस्वरूप चुंगी कर से प्राप्त होने वाली राशि की क्षतिपूर्ति के लिए 300 करोड़ रूपये जारी किये गये हैं। यह राशि 413 नगरीय निकाय, 5 केंटोनमेंट क्षेत्र और एक साडा के लिये जारी की गई है। इस राशि का उपयोग निकाय कर्मचारियों के वेतन और अन्य कार्य में किया जा सकेगा। यह राशि मई माह के लिये आवंटित की गई है।

Exit mobile version