Site icon

महासमुंद : जिले के नवनियुक्त कलेक्टर मलिक ने कार्यभार ग्रहण किया

20

महासमुंद 12 जून 2023

जिले के नवनियुक्त कलेक्टर प्रभात मलिक ने आज सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने निर्वाचन शाखा के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक मशीन सुरक्षा का जायजा लिया। मलिक जिला गरियाबंद से स्थानांतरित होकर यहां आए हैं। श्री मलिक भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष 2015 बैच के अधिकारी हैं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर दुर्गेश कुमार वर्मा, एसडीएम उमेश साहू, डिप्टी कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋतु हेमनानी, डिप्टी कलेक्टर श्री श्रवण कुमार टंडन, सुश्री नेहा भेड़िया, श्रीमती मिषा कोसले, वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी डी.पी. वर्मा एवं जनसम्पर्क विभाग के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Exit mobile version