राजनांदगांव। सदस्य छतीसगढ़ पर्यटन मंडल, युवा नेता निखिल द्विवेदी ने आज जनपद सदस्यों की कुछ मांगों को लेकर युवा नेता निखिल द्विवेदी ने जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अमित कुमार से मुलाकात की ।इस दौरन क्रांति बंजारे AICC मेंबर,अमर झा युवा नेता, जनपद सदस्य तुलदास साहू,जनपद सभापति मोहनीश धनकर,जनपद सदस्य ललिता डोमार साहू ,जनपद सदस्य ललिता टार्जन साहू ,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम देवांगन,पूर्व सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि चंद्रकांत राजू साहू एवं अन्य उपस्थित रहे।युवा नेता निखिल द्विवेदी ने ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यो को लेकर जिला पंचायत राजनांदगांव के मुख्य कार्य पालन अधिकारी अमित कुमार से मुलाक़ात कर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतो मे विकास कार्य हम सबकी महती जिम्मेदारी है। माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा ग्राम पंचायतो के विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे है ।
निखिल द्विवेदी ग्राम पंचायतो के विकास कार्यो के लिए जिला पंचायत सीईओ से मिले

