Site icon

हफीज ने दी मोहन मरकाम को बधाई

IMG-20200630-WA0043

राजनांदगांव, 30 जून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम को एक वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण होने करने पर उनके निवास स्थान में मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री खान ने कहा कि आपके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगरीय निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का हाथ मजबूत करने में अहम योगदान रहा है, जिसके लिए आप बधाई के पात्र हैं।

Exit mobile version