Site icon

राजनांदगाव : देर रात पुलिस-नक्सली मुठभेड़, नक्सली सामान बरामद

WhatsApp Image 2020-07-01 at 13.14.08

राजनांदगांव, 1 जुलाई। राजनांदगांव पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। देर रात को नक्सल प्रभावित जोब बेसकैंप के कंटेगा के जंगल में गश्ती दल के साथ नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। रात 11 बजे फोर्स पर दर्जनभर हथियारबंद नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जाता है कि जवानों को देखते ही नक्सलियों ने करीब आधा घंटा गोलाबारी करते जानलेवा हमला किया। जवाबी कारवाई में जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जब पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो घने जंगल व अंधेरे का फायदा उठाते हुए नक्सली अपना सामान छोड़ कर भाग निकले।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ल ने घटना की पुष्टि की है। इधर जोब इलाके में सालों बाद मुठभेड़ होने से नक्सलियों की मौजूदगी सामने आई है।

Exit mobile version