Site icon

प्रदेश को नशे का अड्डा बनाने वाले नशाबंदी की बात कर रहे : हेमिन लाउत्रे

5555

राजनांदगांव । नशाबंदी को लेकर सीएम के बयान पर भाजपा नेत्री व पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष हेमिन लाउत्रे  ने कटाक्ष किए। उन्होंने आरोप लगाए कि दो हजार करोड़ का शराब घोटाला करने के बाद अब नशाबंदी की बातें कर रहे हैं। गंगाजल हाथ में लेकर पूर्ण शराबबंदी की कसम खाने के बाद भी भूपेश सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। भाजपा नेत्री ने कहा कि नकली और ओवररेट शराब के गोरखधंधे से हजारों करोड़ का घोटाला करने वाली सरकार के मुखिया अब ‘नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को ‘चली’ की कहावत चरितार्थ कर प्रदेश को भरमाने में लगे हैं। सरकार के संरक्षण में ड्रग्स, गांजा, अफीम, चरस समेत तमाम मादक पदार्थों की तस्करी और गोरखधंधे का अड्डा बनाकर रख दिया गया है। मादक पदार्थों के जरिए प्रदेश के किशोर से लेकर युवाओं के भविष्य को तबाह करने के पाप की भी उतनी ही भागीदार है। सिंडीकेट बनाकर नशे और शराब के जरिए अवैध कमाई करने वालों के भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र ने प्रदेश को अपराधों में धकेलने का काम किया है।

Exit mobile version