Site icon

मुख्यमंत्री चौहान ने दिव्यांग लाड़ली बहनों को दी विशेष तीन पहिया स्कूटी

2-386.jpg

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने इंदौर प्रवास के दौरान आज  दिव्यांग लाड़ली बहनों के रोजगार और उनके जीवन को आसान बनाने के लिये बड़ी सौगात दी है। उन्होंने 10 दिव्यांग लाड़ली बहनों को विशेष तरह की तीन पहिया टीवीएस जूपिटर स्कूटी भेंट की। जिन महिलाओं को यह स्कूटी मिली है, उनमें करुणा चिल्हाटे, पिंकी हिरवे, पिंकी दुबे, ममता साहू, दिव्या पामेचा, पुष्पा रसीले, योगिता सिसोदिया, पलक त्रिवेदी, सुरेखा चौहान और सुषमा मिश्रा शामिल है।

मुख्यमंत्री चौहान इंदौर भ्रमण के दौरान मरीमाता चौराहा पहुँचे। यहाँ उन्होंने लाड़ली बहनों से चर्चा की। बहनों ने मुख्यमंत्री को लाड़ली बहना योजना के लिए धन्यवाद दिया एवं उनका आभार

उल्लेखनीय है कि इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी की विशेष पहल पर रेडक्रास एवं जन सहयोग से दिव्यांगों को रोजगार एवं उनके जीवन को आसान बनाने के लिए तीन पहिया टीवीएस जूपिटर स्कूटी उपलब्ध करायी जा रही है।

 

Exit mobile version