Site icon

कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत ने मुख्यमंत्री चौहान और मंत्री सिलावट को शुभकामनाएँ दी

2-392.jpg

भोपाल

देश में जल प्रबंधन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम करने पर प्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिलने पर कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएँ और बधाई दी।

राज्यपाल गहलोत और कृषि मंत्री कमल पटेल ने जल-संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को पुष्प-गुच्छ देकर बधाई दी। गहलोत ने किसानों और आम जनता के लिए जल प्रबंधन के काम के लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएँ भी प्रेषित भी की हैं। कर्नाटक के राज्यपाल आज हरदा जिले के भ्रमण पर रहे। उनके स्वागत के लिये प्रभारी मंत्री सिलावट और कृषि मंत्री कमल पटेल ने उनकी अगवानी की।

 

Exit mobile version