Site icon

मुंगेली में नाबालिग से दुष्कर्म करने के इरादे से घर में घुस आया युवक, विरोध करने पर जिंदा जला दिया

44

मुंगेली-जिले में बुधवार को जिंदा जलाई गई 14 साल की लड़की की दूसरे दिन गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। आराेपी युवक दुष्कर्म के इरादे से बच्ची के घर में घुसा था। विरोध करने पर युवक ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया था। झुलसते हुए बच्ची बाहर की तरफ भागी। ग्रामीणों ने आग बुझाई और एंबुलेंस से अस्पताल भेजा था।घटना थाना कोतवाली इलाके के गांव घुठेरा नवागांव की है। जिस वक्त घटना हुई, बच्ची को घर पर अकेला छोड़कर उसके घरवाले काम से बाहर गए थे। तभी आरोपी बबलू भास्कर ने इस वारदात को अंजाम दिया। जानकारी मिली है कि पहले भी बबलू ने बच्ची को परेशान किया था। एसडीओपी तेजराम पटेल ने बताया कि आरोपी बबलू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आगे कार्रवाई की जा रही है। वारदात के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version