Site icon

जिले के 1038 सीएससी सेंटरों में करा सकते हैं नि:शुल्क फसल बीमा

DEMO

राजनांदगांव 01 जुलाई 2020। किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ फसलोंं का बीमा  सीएससी सेन्टरों से भी करा सकते हैं।  इसके लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा। सीएससी सेन्टरों में बीमा करने की कार्रवाई आज 1 जुलाई से प्रारंभ हो चुकी है। ग्रामीण किसान मुख्य फसल धान सिंचित, असिंचित, मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, मूंग, उड़द इत्यादि फसलों का बीमा करा सकते हैं। जिले के लिये एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड को अधिकृत किया गया है। इस योजना के अंतर्गत ऋणी एवं अऋणी किसान अपनी फसलों का बीमा अंतिम तिथि 15 जुलाई तक करा सकते हैं। किसान नजदीकी लोक सेवा केन्द्र एवं सामान्य सेवा केन्द्र में जाकर बीमा ऑनलाईन करा सकते हैं। जिले के सभी विकासखंडों के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्थित कॉमन सर्विस सेंटर से बीमा करा सकते हैं।  मानपुर विकासखंड के 54, मोहला विकासखंड के 47, अंबागढ़ चौकी विकासखंड के 88, छुरिया विकासखंड के 140, डोंगरगांव विकासखंड के 124, डोंगरगढ़ विकासखंड के 145, खैरागढ़ विकासखंड के 155, छुईखदान विकासखंड के 120 एवं राजनांदगांव विकासखंड के 165 सामान्य सेवा केन्द्रोंं को बीमा के लिए अधिकृत किया गया है। किसानों को अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी अर्थात ग्राम एवं ग्राम पंचायतों में स्थित सेंटरों से बीमा का लाभ लिया जा सकेगा। अलग-अलग फसलों के लिये बीमा प्रीमियम राशि किसानों को देनी है। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार का शुल्क सीएससी सेंटरों द्वारा नहीं लिया जाएगा। बीमा कराए जानेे के लिए बीमा प्रस्तावए बी-1, पी-2, फसल बुआई प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक एवं आधार की प्रतिलिपि देना अनिवार्य है।

Exit mobile version