Site icon

जगदलपुर : त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु मतदान दिवस 27 जून को कारखानों में अवकाश घोषित

जगदलपुर, 22 जून 2023

राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी समय के अनुसार जिला बस्तर के अंतर्गत जनपद पंचायत बकावण्ड के ग्राम पंचायत मरेठा एवं जनपद पंचायत बास्तानार के ग्राम पंचायत कापानार में सरपंच पद का तथा जनपद पंचायत जगदलपुर के ग्राम पंचायत तितिरगांव के वार्ड क्रमांक 04 में पंच पद का उप निर्वाचन 27 जून मंगलवार को मतदान नियत है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय दयाराम के. द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन हेतु कारखाना अधिनियम और छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम के अन्तर्गत आने वाले कारखानों और स्थापनाओं में कार्यरत श्रमिक, कर्मचारियों को मतदान के दिन संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में अवकाश घोषित किया जाता है।
कलेक्टर ने ऐसे कारखाने जो सप्ताह के सात दिन कार्य करते है, वहां प्रथम एवं द्वितीय पाॅली के श्रमिकों को मतदान के दिन 02-02 घंटे का अवकाश घोषित किए जाने तथा जो कारखाने निरंतर प्रक्रिया के अन्तर्गत आते है। उनमें काम करने वाले श्रमिकों को बारी-बारी से मतदान करने की सुविधा दी जाने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version