Site icon

राजनांदगांव : ठाकुर प्यारेलाल सिंह पूर्व माध्यमिक शाला में बच्चों को किया गया गणवेश व पाठ्य पुस्तक का वितरण

WhatsApp Image 2023-06-26 at 12

राजनांदगांव। नगर में स्थित ठाकुर प्यारेलाल सिंह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला राजनांदगांव में आज नवीन शिक्षा सत्र 2023-24 के पहले दिन शाला पहुंचने वाले विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदत्त की गई नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों व गणवेश का वितरण एडीएम श्रीमती इंदिरा नवीन की उपस्थिति व शाला परिवार के सदस्यों के द्वारा की गई।
आज सत्र के पहले दिवस शाला के कक्षा 6वी, 7वी व 8वी के बालक बालिकाओं का शाला पहुंचने पर एडीएम श्रीमती इंदिरा नवीन, प्रधानपाठक दीपक कुमार सिन्हा, शिक्षकगण गणेश प्रसाद शर्मा, रामनारायण सिंह बघेल, श्रीमती अनिता भोर, श्रीमती शशिता गंजबोईर, श्रीमती प्रीति झा, श्रीमती रीमा नायक, गोपाल कुमार साहू, कु. नीलम श्रीवास्तव, श्रीमती सुधा वर्मा, श्री रुपचंद बिदानी एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति में तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राप्त नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों व गणवेश का वितरण किया गया एवं बच्चों को मध्यान्ह भोजन भी परोसा गया। इस अवसर पर एडीएम ने सभी बच्चों से मन लगाकर अध्ययन करने और एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

Exit mobile version