Site icon

रायगढ़ : महिला की नदी में डूबने से मौत

20230627141028_drowning

 नदी में नहाने गई एक विवाहिता के गहराई में डूबने से जिंदगी खत्म हो गई। यह घटना धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र की रैरुमा चौकी की है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम परसाटोली के लोग गांव से लगी नदी में अपनी सुविधानुसार बांध बनाते हुए उसे इमलीढोढ़ा नाम दे रखे हैं। परसाटोली की 24 वर्षीय शांति बाई पति बंशीराम नदी गई और बांध के पास नहाने के लिए उतरी।इस दौरान गहरे पानी में पहुंचने के कारण वह डूब गई।

आसपास नहा रहे लोग उसे बचा पाते, इसके पहले उसकी मौत हो गई। वहीं जब शांति बाई को ग्रामीण किसी तरह नदी से निकालकर नजदीकी अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version