Site icon

MP : जरूरतमंद बच्चों को निजी स्पॉन्सरशिप से सहायता दें

mpinfo_NewsImage_b

आयुक्त महिला-बाल विकास ने निजी संस्थाओं को लिखा पत्र

आयुक्त महिला-बाल विकास डॉ. रामराव भोंसले ने सभी औद्योगिक एवं व्यापारिक संघ के अध्यक्ष तथा सभी पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग के प्रबंध संचालकों को पत्र लिख कर जरूरमंद बच्चों को निजी स्पॉन्सरशिप के माध्यम से सहायता देने का आह्वान किया है।

डॉ. भोंसले ने कहा कि सभी बच्चों को पारिवारिक माहौल में अपने विकास करने के साथ ही खुशनुमा वातावरण में प्यार और सम्मान के साथ जिंदगी बिताने का अधिकार है। पारिवारिक माहौल बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। कोविड महामारी के दौरान तथा अन्य कारणों से जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में आए बच्चों की सहायता के लिए सरकार के साथ ही समाज के जिम्मेदार नागरिक तथा संगठन आगे बढ़कर निजी स्पॉन्सरशिप के तहत बच्चों को वित्तीय, सामग्री, अधो-संरचना विकास के लिए सहायता करें। इससे बच्चों का परिवार में ही पालन-पोषण हो सकेगा और उन्हें परिस्थितिवश संस्थाओं में प्रवेशित न करना पड़ेगा अथवा संस्था में अंतिम विकल्प के रूप में प्रवेशित बच्चे का बेहतर व समग्र विकास हो सके।

Exit mobile version