Site icon

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिए पोर्टल पर ऑनलाईन नामांकन जारी

राजनांदगांव 03 जुलाई 2020। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 की प्रवृष्टियां ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से होगी। शिक्षकों को इस पुरस्कार के लिए स्वयं नामांकन ऑनलाईन पोर्टल में 6 जुलाई तक करना होगा। ऑनलाईन नामांकन पोर्टल http://mhrd.gov.in और http://nationalawardstoteachers.mhrd.gov.in पर किया जा सकता है।
जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव श्री एचआर सोम ने विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के प्रस्ताव संकलित कर परीक्षण उपरांत विशेष वाहक से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। चयन समिति के माध्यम से चयन के बाद पोर्टल में एन्ट्री की जाएगी।

Exit mobile version