Site icon

दतिया जिले की वाहन दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता

500_s-6.jpg

घायलों के समुचित उपचार के निर्देश
मुख्यमंत्री चौहान ने घटना पर किया शोक व्यक्त

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दतिया जिले में लोडिंग वाहन के पानी में गिरने की घटना में पाँच लोगों के आकस्मिक निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। दतिया जिले के ग्राम बुहारा के पास नाले के ऊपर से गुजरते वक्त यह दुर्घटना हुई। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे स्थानीय प्रशासन से सतत् संपर्क में हैं एवं जो लापता हैं, उनकी सर्चिंग जारी है। मुख्यमंत्री चौहान ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

 

Exit mobile version