Site icon

ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम सलैया में अतिक्रमण हटाए गए

3-466.jpg

शहपुरा

जिला डिंडोरी थाना शहपुरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सलैया में पंचायत के द्वारा अतिक्रमण हटवाए गई अतिक्रमण के दौरान आर आई, पटवारी , पुलिस के जवान मौजूद थे तथा ग्रामीण जन मौके पर रहे जानकारी के अनुसार यह अतिक्रमण शासकीय जमीन में निजी व्यक्ति के द्वारा आवास बनाए जा रहे थे यह आवास लेंटर लेवल ऊंचाई हो गए थे

पंचायत के द्वारा आवास ना बनाने की सुझाव दिए गए लेकिन निजी व्यक्ति के द्वारा पंचायत के बातों की अवहेलना करने के बाद पंचायत में ग्राम सभा के माध्यम से अतिक्रमण हटाने का यह प्रस्ताव पारित किया गया जो कि यह अतिक्रमण 22 जून को हटाने का था प्रशासन के पास समय का अभाव  होने के चलते यह अतिक्रमण दिनांक 28 जून को हटाया गया इस अतिक्रमण में पंचायत का बड़ी योगदान रहा यह अतिक्रमण बरसात पानी में हटाए गए एक तरफ की दीवाल छोड़ दी गई है जोकि पट्टा में बताए जा रहे हैं शासकीय जमीन में जो आवास बनाए गए थे उस आवाज को पूरी तरह से तोड़ दी गई है जेसीबी मशीन के द्वारा इस अतिक्रमण में पंचायत का सराहनीय योगदान रहा।

Exit mobile version