Site icon

मोदी सरकार अब दिल्ली से 100 रुपए चलते हैं तो जनता तक पूरे सौ रुपए ही पहुंचते हैं : सिंधिया

3-516.jpg

भोपाल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि नौ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली और गरीबों के बीच खड़े रहने वाले बिचौलियों को हटाने का काम किया है। अब दिल्ली से 100 रुपए चलते हैं तो जनता तक पूरे सौ रुपए ही पहुंचते हैं।

अब कोई भ्रष्टाचारी बीच में नहीं आ सकता है। केंद्र सरकार ने 330 करोड़ ग्रामीण और शहरी लोगों को पक्के आवास दिए हैं। बीजेपी के नरेंद्र मोदी सरकार की सोच, अभ्युदय और विकास की सोच है। उन्होंने कहा कि विश्व का भरोसा भारत पर और भारता का भरोसा मोदी पर है।

सिंधिया के काफिले में वाहन टकराए
भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले में शामिल वाहन देर रात आपस से टकरा गए। वे चंदेरी, ईसागढ़, अशोकनगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार की रात को शिवपुरी से निकले थे। इस दौरान डाक बंगला चौराहे पर काफिले के वाहन टकरा गए। 

Exit mobile version