Site icon

छत्तीसगढ़ में रविवार से चलना शुरु होंगी बसें, आज तय हो जाएंगे रूट

bus traval

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल रविवार की रात से सवारी बसें चलना फिर शुरु हो जाएगी। शुरुआत 10 प्रतिशत बसों से हो रही है। 

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार के समक्ष बस संचालको ने 3 मांगें रखी थी। पहली थी तीन महीने की टैक्स माफी, जिसे छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरा किया। दूसरी मांग थी हमारी गाड़ियां नॉन यूज में डालने की। इसमें एडवांस टैक्स पटाने का बहुत बड़ा आर्थिक भार था। नॉन यूज़ केवल 2 महीने तक का हो सकता था।  इसमें ट्रांसपोर्ट विभाग ने कोरोना महामारी को देखते हुए अनिश्चितकाल के लिए छूट दे दी है। अब हमें 1 रुपये भी नॉन यूज़ टैक्स देने की जरूरत नहीं है। तीसरी मांग थी किराया वृद्धि। इसके लिए सरकार पेपर प्रोसेस में ला चुकी है, जल्द ही किराया वद्धि पर स्थिति स्पष्ट होे जाएगी। केन्द्र सरकार ने डीजल में वृद्धि कर दी है। बस संचालको की मांग है डीजल रेट कम हो। उन्होंने कहा हम नहीं चाहते किराया बढ़े। फैसला केन्द्र सरकार को लेना है।

Exit mobile version