Site icon

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कन्टेनमेंट जोन का सर्वे रिपोर्ट जारी

राजनांदगांव 04 जुलाई 2020। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा कन्टेनमेंट जोन का सर्वे क्रमांक 1 एवं 2 की रिपोर्ट 3 जुलाई की स्थिति में जारी की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि कन्टेनमेंट जोन क्रमांक 1 के सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 5 हजार 693 घरों का सर्वे किया गया। यहां 27 हजार 591 सदस्यों की एन्ट्री की गई। इसमें 15 सर्दी से, 22 बुखार से, 63 खांसी से, 15 सांस लेने में तकलीफ से, 639 उच्च रक्त चाप से, 510 मधुमेह से तथा 38 हृदय रोग से पीडि़त मरीज मिले। इसी प्रकार कन्टेनमेंट जोन क्रमांक 2 के सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 946 घरों का सर्वे किया गया। यहां 4 हजार 556 सदस्यों की एन्ट्री की गई। इसमें 3 बुखार से, 7 खांसी से, 1 सांस लेने में तकलीफ से, 93 उच्च रक्त चाप से, 80 मधुमेह से तथा 31 हृदय रोग से पीडि़त मरीज मिले।

Exit mobile version