Site icon

कोरोना वायरस की रोकथाम एवं प्रतिरक्षा तंत्र मजबूतकरने होम्योपैथी औषधि की जाएगी वितरित

24

राजनांदगांव 04 जुलाई 2020। कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा को जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अरविन्द मरावी एवं होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत ने कोरोना वायरस की रोकथाम एवं प्रतिरक्षातंत्र मजबूत करने के लिए होम्योपैथी औषधि आर्सेनिक-30 भेंट की। होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत ने बताया कि होम्योपैथी औषधि आर्सेनिक-30 कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत करने में सहायक होगी। कलेक्टोरेट में सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को यह दवा वितरित की जाएगी।

Exit mobile version