Site icon

ऑटो मेकेनिक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2020-07-04 at 18.51.30

ठेला हटाने की बात पर हुआ था विवाद, एक महिला सहित चार आरोपियों ने दिया था घटना को अंजाम

राजनांदगांव। प्रार्थी लीलाराम साहू पिता दशरुराम साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम करमतरा थाना लालबाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  4 जुलाई को अपने आटो पार्टस दुकान में काम कर रहा था तभी दो मोटर सायकल में किशुन साहू अपनी पत्नि व दो लड़कों को साथ लेकर आया और किशुन साहू की पत्नि हमारी जमीन से ठेला हटा कहकर गाली गलौच करने लगा मना करने पर चारो लोग मिलकर मारपीट करने लगे और दुकान में रखा पेट्रोल का डिब्बा जिसमें पांच लीटर पेट्रोल भरा था सतीश साहू जान से खत्म कर देगें जिन्दा जला देंगे कहकर पेट्रोल डाल दिया और शेष नारायण दुकान में रखे लोहे की हथोड़ी को उठाकर जान से मार डालने के नियत से सिर में वार किया। रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध कमांक 260/2020 धारा 307,34 भादवि कयम किय गया। मामले की गंभीरता को आरोपियों की पता साजी में लग गई और आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।आरोपी किशन साहू पिता उदला राम साहू उम्र 63 वर्ष, शेषनारायण साहू पिता किशुन साहू उम्र 32 वर्ष, सतीश साहू पिता किशुन साहू उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथौड़ी पेचकस रिंगपाना जप्त किया गया एवं आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Exit mobile version