Site icon

कैबिनेट बैठक कई प्रस्तावों पर लगी मुहर,प्रदेश में 22 नए ITI और 10 कालेज खुलेंगे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय भी बढ़ा

shivraj_231-2.jpg

भोपाल .

मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता में काबिज शिवराज सरकार फिर से सत्ता में बैठने के लिए कई बड़े ऐलान कर रही है।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में एक दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगाई गई।वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी के बाद अब उन्हें प्रतिमाह ₹13,000 मानदेय मिलेगा। आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानेदय में ₹750 की बढ़ोतरी के बाद उन्हें अब ₹5,750 प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

बैठक से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश का अनूठा प्रयोग है मुख्यमंत्री_सीखो_कमाओ_योजना ।आज का दिन मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है। आज से प्रदेश में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना लागू हो रही है, जो युवाओं में नया उत्साह, आशा और विश्वास भरेगी। उद्योग, कंपनियां और सर्विस सेक्टर उत्साह के साथ इस योजना से जुड़ रहे हैं। स्किल्ड मैनपॉवर और युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में मध्यप्रदेश एक बार फिर नया इतिहास रचेगा।

इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    बरखेड़ा मध्यम सिंचाई परियोजना की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति।

 

Exit mobile version