Site icon

महासमुंद : जिले में अब तक 236.3 मिलीमीटर औसत वर्षा

महासमुंद 5 जुलाई 2023

  महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2023 से अब तक 236.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद विकासखंड में 375.3 मिलीमीटर, सरायपाली में 232.8 मिलीमीटर, पिथौरा में 212.4 मिलीमीटर, बागबाहरा विकासखंड में 211.0 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 150.3 मिलीमीटर बसना ब्लॉक में दर्ज की गई। आज 5 जुलाई को 1.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज बागबाहरा तहसील में 3.6 मिलीमीटर, सरायपाली तहसील में 1.6 मिलीमीटर, महासमुंद तहसील में 1.2 मिलीलीटर एवं पिथौरा तहसील में 0.5 मिलीलीटर बारिश दर्ज की गई है।

Exit mobile version