Site icon

आकाशीय बिजली गिरने से 2 व्यक्तियों की मौत व महिला गम्भीर रूप से घायल

3-201.jpg

पलेरा क्षेत्र के रामनगर बुजुर्ग भदरा सहित रजपुरा गांव में गिरी आकाशीय बिजली क्षेत्र में हुई जनहानि क्षेत्र में छाया मातम

घायल महिला को जिला अस्पताल किया रेफर रामनगर बुजुर्ग की घटना

पलेरा
 पलेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर बुजुर्ग में दो ब्यक्तियो की  आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी घायल महिला को जिला चिकित्सालय  रेफर कर दिया गया प्राप्त जानकारी अनुसार यह घटना दोपहर 3 बजकर 55 मिनिट की  बताई जा रहे है  साथ ही बताया गया कि प्यारेलाल विश्वकर्मा 48 वर्ष अपने खेत पर खाद डाल रहे थे व दिससु उर्फ देशराज अहिरवार 50 वर्ष एवम कुँअर बाई पाल 48 वर्ष अपनी भैसों को चरा रहे थे इस घटना को लेकर क्षेत्र में मातम पसरा रहा  भदारा गांव में महिला गोबर फेंकने जा रही थी आकाशीय बिजली गिरने से बेहोश हो गई जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है रामनगर में दो लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम किया गया पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Exit mobile version