Site icon

संसदीय सचिव नियुक्ति के लिए इंतजार खत्म, डेढ़ दर्जन नाम पहली सूची में

cg logo

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पुष्टि कर दी है कि हफ्ते र के भीतर संसदीय सचिवों की न केवल नियुक्तियां हो जाएंगी, बल्कि वे पदभार ग्रहण भी कर लेंगे।इसी तरह निगम-मंडल और आयोगों में कभी भी नियुक्तियां हो सकती हैं। कृषि मंत्री चौबे ने कहा है कि एक-दो दिनों के भीतर संसदीय सचिवों की नियुक्तियां हो जाएंगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नामों की सूची आलाकमान को पहले ही भेज दी थी। आलाकमान ने अपनी पंसद के नामों पर टिक मार्क लगाकर वापस भेज दिया है। इसके बाद अब कभी भी नामों का ऐलान हो सकता है।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के लिए निगम-मंडल और आयोगों के पदाधिकारियों के अलावा संसदीय सचिवों की नियुक्ति भी अब बहुप्रतीक्षित होती जा रही है। लेकिन आज कृषि मंत्री चौबे के बयान से साफ हो गया है कि इसी हफ्ते कम से कम संसदीय सचिवों की नियुक्ति और पदभार ग्रहण हो जाएंगे।
Exit mobile version