Site icon

डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार झा को आदिवासी छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने पर गिरफ्तार कर भेजा जेल

SDM_copy_jpeg.jpg

झाबुआ/भोपाल

झाबुआ के एक हॉस्टल में रहने वाली आदिवासी तीन छात्राओं के साथ यहीं के एसडीएम सुनील कुमार झा ने निरीक्षण करने के नाम पर अश्लीलता और छेड़छाड़ की। घटना के दो दिन बाद झाबुआ पुलिस ने आज सुबह पॉक्सो और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरी ओर एफआईआर दर्ज होते ही इंदौर संभाग के आयुक्त ने सुनील झा को सस्पेंड भी कर दिया है।  जानकारी के अनुसार झाबुआ के गर्ल्स हॉस्टल में एसडीएम सुनील झा सात जुलाई को पहुंचे थे। इस वक्त यहां रहने वाली छात्राएं होस्टल के बाहर खेलकर अपने रूम में पहुंची ही थी। आरोप है कि छात्राओं के रूम में पहुंचकर सुनील झा ने उनके साथ अश्लील बातें कीं।

आरोप: छात्राओं को बुरी नीयत से छुआ
सुनील झा ने इन छात्राओं को बुरी नीयत से कई जगह पर छुआ और चूमा। छात्राओं ने अपनी सीनियर को यह जानकारी दी, इसके बाद यहां की वार्डन को बताया गया। वार्डन ने पुलिस को जानकारी दी।  

शिकायत मिलते ही आरोपी एसडीएम सुनील कुमार झा के  खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
 आगम जैन, एसपी झाबुआ

Exit mobile version