Site icon

शिवराज कैबिनेट में अनुपूरक बजट को मंजूरी,कई प्रस्तावों पर भी लगी मुहर, छात्रों-कर्मचारियो को होगा लाभ

shivraj_231-4.jpg

भोपाल .

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई है। इस बैठक में 5 बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट की ब्रीफिंग संसदीय कार्यमंत्री और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में अनुपूरक बजट को कैबिनेट की मंजूरी दी गई है।
प्रदेश में 8 नए कॉलेज खोले जाएंगे। 2 कॉलेज में नई फैकल्टी, 3 कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स शुरू किए जाएंगे। बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में इसके लिए 489 नए पद स्वीकृत किए गए हैं।

कैबिनेट ने यह भी निर्णय लिया है कि 2 करोड़ रुपए से कम आय वाले सभी टोल टैक्स बैरियर के मैनेजमेंट का जिम्मा महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपा जाएगा। आय की 30% राशि महिला स्व सहायता समूहों को दी जाएगी।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष और सरपंच के मानदेय और वाहन भत्ता बढ़ाने को भी कैबिनेट ने स्वीकृति दी। मध्यप्रदेश क्षमता निर्माण नीति 2023 का अनुमोदन किया गया। ग्राम रोजगार सहायक के मानदेय में वृद्धि पर एडिशनल एक्सपेंस अमाउंट 274.95 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई।

कैबिनेट की बैठक में हुए फैसले

 

Exit mobile version