Site icon

MP : 195 करोड़ से होगा राजगढ़ जिले की विद्युत अधोसंरचनाओं का सुद्दढ़ीकरण

mpinfo_NewsImage_b

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि राजगढ़ जिले की विद्युत अधोसंरचना को सुदृढ़ करने एवं विद्युत हानियों को कम करने के उद्देश्य से 195 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं। इसमें से केन्द्र सरकार द्वारा रिवेंप्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के प्रथम चरण में 162 करोड़ रूपये और राज्य सरकार द्वारा 33 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं।

स्वीकृत राशि से किये जाने वाले कार्यों में 2 नग 132/33 केव्ही अति उच्च दाब पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि, 70 किलोमीटर 132 केव्ही लाइन निर्माण, 12 नवीन 33/11 केव्ही उप केंद्र निर्माण, 16 उच्च दाब उप केंद्रों में क्षमता वृद्धि और अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापना, वोल्टेज व्यवस्था के सुधार के लिए 48 स्थानों पर कैपेसिटर बैंक स्थापना, 99 वितरण ट्रांसफार्मर स्थापना, 1464 किलोमीटर निम्न दाब लाइनों का केबलिंग कार्य 853 किलोमीटर उच्च दाब फीडरों का विभक्तिकरण तथा कंडक्टर क्षमता वृद्धि के कार्य सम्मिलित हैं। इससे राजगढ़ जिले की लगभग 15 लाख की जनसंख्या लाभान्वित होगी। साथ ही आगामी 10 वर्षों की विद्युत मांग की सफलतापूर्वक पूर्ति हो सकेगी।

Exit mobile version