Site icon

MP – भोपाल को स्वच्छतम शहर बनाना है – मुख्यमंत्री श्री चौहान

mpinfo_NewsImage_b

सभी भोपालवासी स्वच्छता सर्वेक्षण में अपना फीडबेक दें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने क्यूआर कोड स्केन कर स्वच्छता सर्वेक्षण में दिया फीडबेक

भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 14, 2023

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल, राज्यों की राजधानी में स्वच्छतम राजधानी है। अब पुन: स्वच्छता सर्वेक्षण होने वाला है, जिसमें सिटीजन फीडबेक मांगा जा रहा है। मैंने अपना फीडबेक दे दिया है। कृपया आप भी अपना फीडबेक दीजिए, जिससे हमारा भोपाल स्वच्छता सर्वेक्षण में देश का स्वच्छतम शहर, बन सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद महापौर श्रीमती मालती राय को स्वच्छता सर्वेक्षण में क्यूआर कोड पर दिए अपने फीडबेक के बाद भोपालवासियों के लिए सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर जारी संदेश में यह बात कही।

Exit mobile version