Site icon

एन.एस.यू.आई. के द्वारा प्रधानमंत्री को जनता के हित का चश्मा सौपा -राजा

10 (2)

राजनांदगांव. आज राजनांदगांव जिला अध्यक्ष एन.एस.यू.आई.विप्लव शर्मा के आदेश पर एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव के नेतृत्व में राजनांदगांव  एस डी. एम. को प्रधान मंत्री के लिए जनता के हित का चश्मा सौपा। एन.एस.यू.आई.जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार आई है तब से लेकर आज तक केन्द्र मे बैठी बीजेपी की सरकार लगातार छत्तीसगढ़ राज्य के साथ भेदभाव कर रही है राज्य को किसी भी केंद्र की योजना मे शामिल नहीं किया जाता है।   

    राजा यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार राजनीतिक  दृष्टिकोण के चश्मा से राज्य को देख रही है और उसको अपने हक से वचित कर रही है। हम आपको जनता के हित का चश्मा दे रहे है जिससे आप लगाकर जनता के हित मे देख सके। छत्तीसगढ़ की जनता  को उसका हक मिल सके।   

एन.एस.यू.आई. के कुशल रजक ने कहा कि ये बेहद निराशाजनक बात है कि केंद्र की सरकार राज्य से अनदेखा कर रही है।  उम्मीद है कि जनता के चश्मा से देखने के बाद राज्य के हित मे फैसला लेगे। उक्त कार्यक्रम मे मुख्य रूप से एन.एस.यू.आई. जिला उपाध्यक्ष राजा यादव, कुशल रजक, कशिश देवांगन, गीतेश साहू, पूनम साहू थे।

Exit mobile version