Site icon

मुख्यमंत्री चौहान ने श्रद्धेय कैलाश जोशी जी की जयंती पर नमन किया

1fdk.jpg

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी जी की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास स्थित सभागार में श्रद्धेय जोशी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। कैलाश जोशी का जन्म 14 जुलाई 1929 को हाटपिपलिया जिला देवास में हुआ था। जोशी वर्ष 1977-78 में प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। जोशी 8 बार विधायक, 2 बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा के सदस्य रहे। जोशी जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। आप मध्यप्रदेश की राजनीति में संत के नाम से प्रसिद्ध थे। जोशी का अवसान 24 नवम्बर 2019 को हुआ।

 

Exit mobile version