Site icon

पुलिस से खुश हुए गृहमंत्री, मेहनती पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

Untitled-1

रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बेमेतरा जिले के पुलिस अधीक्षक एवं जवानों के द्वारा अपराधों की रोकथाम और अपराध अन्वेषण एवं खोज-बीन के लिए नवीन तकनीक का उपयोग करने के लिए सम्मानित किया है। गृह मंत्री ने आज अपने रायपुर निवास कार्यालय में विधायक आशीष छाबड़ा की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और उनकी टीम को शिल्ड और शाल देकर उन्हें सम्मानित किया।मंत्री श्री साहू ने पुलिस अधीक्षक को अपराधों पर नियंत्रण रखने, शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीव्ही कैमरा लगाने तथा बेमेतरा में पुलिस कंट्रोल रूम बनाने और तीन पालियों में 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने तथा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पटेल ने घटना की सरसरी तौर पर जानकारी देते हुए बताया कि पिछले माह तीन जून को अज्ञात ट्रक चालक द्वारा 7 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को गृह मंत्री ने काफी गंभीरता से लेकर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए थे, चूंकि यह कार्य मुश्किलों से भरा एक मिशन जैसा था, जिसके लिए नये तकनीक जीपीएस डेटा एनालिसीस का उपयोग करते हुए लगभग 12 हजार ट्रकों की जांच के बाद 19 जून को अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

Exit mobile version