Site icon

रायपुर : अरपा नदी पर बैराज निर्माण के लिए 49.13 करोड़ स्वीकृत

22

रायपुर- राज्य शासन ने बिलासपुर जिले में अरपा नदी पर शिवघाट के पास बैराज निर्माण के लिए 46 करोड़ 13 लाख 24 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। इस योजना से क्षेत्र में जल संरक्षण, पेयजल एवं भू-जल संवर्धन प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से बैराज निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। योजना का कार्य निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

Exit mobile version