Site icon

बालोद  : भीषण सड़क हादसे में दो की मौत

20221228132156_accident-in-Banda

बालोद में हुए भीषण सड़क हादसे में एक की मौके पर मौत हो गयी। जबकि पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है,बताया जा रहा है कि यहाँ तेज रफ्तार ऑटो और बाइक भीषण टक्कर हो गयी।

जिससे ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गयी। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक ये भीषण सड़क हादसा बालोद के गुंडरदेही थाना इलाके के गोरकापार गाँव की है। जहाँ ऑटोचालक अपने तीन दोस्तों संग गोरकापार से अपने गाँव की ओर जा रहे थे।

उसी दौरान बाइक सवार दो दोस्त बालोद जिला रोजगार कार्यालय से पंजीयन कराकर वापस अपने गाँव सकरौद लौट रहे थे। उसी दौरान गोरकापार के पास ऑटो और बाइक में भिडंत हो गयी।

जिससे ऑटो चालक राजकुमार मार्कण्डे की मौत हो गयी,जबकि पांच लोगों का अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं जब हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गयी है।

Exit mobile version