Site icon

कोण्डागांव : अनुपयोगी कम्प्यूटर उपकरणों एवं मार्सल हेतु निविदा 13 जुलाई तक आमंत्रित

22

कोण्डागांव- कार्यालय जिला पंचायत द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिला पंचायत कोण्डागांव में अनुपयोगी एवं अपलेखित कम्प्यूटर उपकरणों एवं मार्सल की नीलामी हेतु द्वितीय निविदा जारी की गयी है। जिसके अंतर्गत जिला पंचायत (डीआरडीए) की मार्सल (01 नग, अपलेखन मूल्य 22000 रू.) एवं जिला पंचायत (मनरेगा) के स्केनर (01 नग, अपलेखन मूल्य 201 रू.), कॉटरेज (02 नग, अपलेखन मूल्य 392 रू.), माउस (02 नग, अपलेखन मूल्य 30 रू.), कीबोर्ड (01 नग, अपलेखन मूल्य 47 रू.), यूपीएस (06 नग, अपलेखन मूल्य 700 रू.), नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निविदा फॉर्म, नियम शर्तो एवं सामग्री अवलोकन हेतु कार्यालयीन समय में 13 जुलाई तक कार्यालय जिला पंचायत में सम्पर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version