Site icon

सरगुजा : कार की ठोकर से 2 युवकों की मौत

20230406100313_durghtna

जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक कार ने 2 बाइक सवार युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी है। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद कार चालक मौके से ही फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सीतापुर थाना क्षेत्र का है। जहां एक कार चालक ने दो बाइक सवार युवकों को ठोकर मारकर फरार हो गया। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी। इधर कार चालक की तलाश कर रही है।

Exit mobile version