Site icon

धमतरी : दो लोगों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत आठ लाख रूपये आर्थिक सहायता स्वीकृत

धमतरी, 24 जुलाई 2023

कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने प्राकृतिक आपदा से जिले के दो मृतकों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरलोड तहसील के ग्राम बिरझुली की सेवती बाई की आग से जलने की वजह से मृत्यु हो गई। इसके फलस्वरूप उनके उनके पुत्र छबिराम सिन्हा को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह कुरूद तहसील के ग्राम परखंदा निवासी पुष्पेन्द्र साहू की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के मद्देनजर उनके पिता शंकरलाल साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।          

Exit mobile version