Site icon

बीवी ने शराब पीने से रोका तो पति हो गया नाराज, कमरे में गया और आत्महत्या कर लिया

download (18)

उज्जैन के आगर रोड उद्योगपुरी की फैक्ट्री में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी द्वारा शराब पीने से रोकने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी ने घर में देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया।माधवनगर थाना पुलिस ने बताया कि किशनपुरा निवासी मनीष (42) पिता मदनलाल गोठवाल आगर रोड की फैक्ट्री में काम करता था। मनीष शराब पीने का आदी था और रात में वह घर पर शराब पी रहा था। इस पर उसकी पत्नी मंजू ने उसे शराब पीने से रोका। इस बात पर वह नाराज हो गया और कमरे में जाकर फांसी लगा लिया।बता दें कि जब मंजू कमरे में पहुंची तो मनीष की लाश झूलती मिली। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शव बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करा लिया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

Exit mobile version