Site icon

ग्रामीण युवाओं को फिजिकल फिटनेश प्रशिक्षण

0 (1)

राजनांदगांव। नेहरू युवा केन्द्र, राजनांदगांव के तत्वावधान में जिला युवा समन्वयक देवेश कुमार एवं यूएनव्ही सामुदायिक समन्वयक राहुल जेमा के मार्गदर्शन में यूथ एडवोकेट राहुल वर्मा के द्वारा प्रतिदिन प्रातः कालीन ग्रामीण युवाओं को फिजिकल फिटनेश एवं कबड्डी खेल का प्रशिक्षण दे रहे हैं। अपने ग्राम धर्मापुर में युवाओं एवं बच्चों को फिजिकल फिटनेश का प्रशिक्षण एवं विभिन्न खेल गतिविधियों के माध्यम से 25 से 30 युवाओं को योग के महत्व एवं इससे होने वाले फायदे के बारे में बताया गया। राहुल वर्मा ने युवाओं को बताया कि योग केवल एक दिन ही नहीं वरन् पूरे वर्ष प्रातःकाल उठकर करना चाहिये, जिससे हमारा शरीर स्वस्थ व निरोग बनता है, इससे हमारे शरीर के अंदर रोग प्रतिरोधक झमता बढता है।

Exit mobile version