टीकमगढ़
मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष पीसीसी डेलीगेट अजय सिंह यादव के नेतृत्व में टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा के ग्राम भेलसी एवं बड़ाघाट में मप्र कांग्रेस द्वारा नारी सम्मान योजना के पंजीयन फॉर्म भरवाये गए जिसका भारी जनसमर्थन मिला ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि राशन दुकानों में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है गरीबो को राशन, आवास कुछ भी नहीं मिल रहे है कई महीने से राशन नहीं मिला है इस अवसर पर अजय सिंह यादव ने बताया की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वचन दिया है
की कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी महिलाओ को प्रतिमाह ₹1500, रसोई गैस ₹500 में मिलेगी,100 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी किसान कर्जा माफ़ी होगी किसानों को 5 हॉर्स पावर तक बिजली मुफ्त मिलेगी, भारतीय जनता पार्टी सरकार में भ्रष्टाचार से जनता परेशान पीड़ित है सभी विभागों में खुली लूट मची है आमजन में खरगापुर विधानसभा में अजय सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रति भारी विश्वास एवं समर्थन दिखाया इस अवसर पर, नीलेश जैन, अशोक अहिरवार, अंशुल यादव, नत्थू राम यादव, संतोष यादव, नाथु राम आदिवासी,अनिल यादव, विक्रम सिंह, अजय यादव, भूरा यादव,आनद आदिवासी, हरीराम एवं अन्य साथी उपस्थित रहे.

