Site icon

राजनांदगांव: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

02

राजनांदगांव । नाबालिक लडक़ी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने धारा 366, 376 और 4-6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। लालबाग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी हीराचंद उर्फ गोलू पिता घनश्याम वर्मा (24) निवासी ग्राम लिटिया द्वारा एक नाबालिग लडक़ी को बहला-फुसला कर शादी का प्रलोभन देकर अपहरण कर ले गया था।इस दौरान आरोपी द्वारा नाबालिग लडक़ी से दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया गया था। शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना में जुटी थी। इस गंभीर मामले में पुलिस अलर्ट हुई और आरोपी को शिकायत के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग को सुरक्षित उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।

Exit mobile version