Site icon

आज आधे मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, नर्मदापुरम में रहवासी इलाके में पानी भरा

27_rmsm.jpg

भोपाल

MP में गुरुवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल में सुबह 4 से 5 बजे के बीच तेज बारिश हुई। करीब पौन इंच पानी गिर गया। नर्मदापुरम में भी सुबह 4 बजे से रुक-रुक कर पानी गिर रहा है। 4 घंटे में 2 इंच से ज्यादा पानी गिरने से निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कें डूब गईं।

मौसम विभाग के मुताबिक, MP में अभी कम दबाव का साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम, ट्रफ लाइन और नमी है। इस वजह से प्रदेश भर में बारिश हो रही है। 28 जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर और बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे

    28 जिलों में भारी बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, झाबुआ, धार, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और सागर।
    24 जिलों में हल्की बारिश: खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, इंदौर, रतलाम, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी।

MP के 5 बड़े शहरों में मौसम का हाल

Exit mobile version