Site icon

बालाघाट का वन ग्राम मैरा जल्द ही बनेगा राजस्व ग्राम

2-271.jpg

आयुष मंत्री ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ
बालाघाट

आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर 'नानो' कावरे ने कहा है कि बालाघाट जिले का वन ग्राम मैरा जल्द ही राजस्व ग्राम घोषित होगा। इसके बाद यहाँ के वनवासियों को सभी सुविधाएँ सरलता से उपलब्ध होंगी। राज्य मंत्री कावरे ने आज बालाघाट तहसील के वन ग्राम मैरा में चौपाल लगा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनसे संवाद किया। राज्य मंत्री ने समस्याओं के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिये।

राज्य मंत्री ने ग्रामीणों से लाड़ली बहना योजना में राशि प्राप्त होने, बच्चों के स्कूल में प्रवेश और आवागमन की सुविधा के साथ वन अधिकार पट्टे मिलने की जानकारी प्राप्त की। राज्य मंत्री ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को सहकारी समितियों से खाद्यान्न वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिये। इस मौके पर राज्य मंत्री के साथ पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Exit mobile version