Site icon

अनुपम खेर की मां को भी हो गया कोरोना, Tweet कर बोले- मेरे भाई, भाभी और भतीजी भी संक्रमित…

anupam-kher-mother-759

नई दिल्ली: फिल्म इंडस्ट्री में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद अब एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) की मां दुलारी (Dulari) भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं. इस बात की जानकारी एक्टर ने ट्वीट करके दी है. अनुपम खेर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर बता रहे हैं कि उनकी मां दुलारी को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उन्होंने बताया कि उनके भाई, भाभी और भतीजी के इतनी सावधानी बरतने के बाद भी उनको कोरोना (Coronavirus) हो गया है. हालांकि, जब एकटर ने जब अपना कोरोना टेस्ट करवाया, तो वह नेगेटिव आया है. 

Exit mobile version