Site icon

उत्तर बस्तर कांकेर : जनचौपाल तिथि में किया गया संशोधन

ऐसेबेड़ा और कोड़ेकुर्से में जनचौपाल अब 04 अगस्त को

उत्तर बस्तर कांकेर, 01 अगस्त 2023

आम जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा क्लस्टरवार जन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम ऐसेबेड़ा और दुर्गूकांदल विकासखण्ड के ग्राम कोड़ेकुर्से में 19 जुलाई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनचौपाल में आंशिक संशोधन करते हुए अब 04 अगस्त को आयोजित होगी। ग्राम पंचायत ऐसेबेड़ा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 02 बजे तक एवं ग्राम पंचायत कोड़ेकुर्से में दोपहर 01 से सायं 05 बजे तक जनचौपाल का आयोजन किया जायेगा। जनचौपाल में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे, क्षेत्र के नागरिक अपनी समस्या व शिकायत संबंधी आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Exit mobile version