Site icon

उत्तर बस्तर कांकेर : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान करने के लिए जागरूक करने अनुरोध रैली का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर 02 अगस्त 2023

फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ होने से पूर्व स्वीप कोर कमेटी कांकेर द्वारा मंगलवार शाम को अनुरोध रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ सुमीत अग्रवाल सहित ज़िले के समस्त आला अधिकारियों द्वारा जिले के नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए अनुरोध करने हेतु कैंडल लाईट रैली निकाली गई। रैली के अंत में सभी अधिकारियों द्वारा 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के सभी नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और मतदान करने के लिए जागरूक करने हेतु संकल्प लिया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा गीत, संगीत, नाट्य कला एवं नृत्य के माध्यम से विधानसभा आम निर्वाचन-2023 में मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

Exit mobile version