Site icon

प्रयास एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा स्थगित

राजनांदगांव 13 जुलाई 2020। प्रयास बालक/ कन्या आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा को स्थगित किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री एमएल देशलहरे ने बताया कि पूर्व में प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई को तथा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 16 जुलाई को प्रवेश परीक्षा होनी थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। प्रवेश परीक्षा की नवीन तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी। 

Exit mobile version