Site icon

उत्तर बस्तर कांकेर : छत्तीसगढ़ स्टेट सुब्रतो कप फुटबॉल कप जीतकर नवोदय विद्यालय कांकेर की टीम ने बढ़ाया जिले का मान

उत्तर बस्तर कांकेर, 07 अगस्त 2023

जवाहर नवोदय विद्यालय कांकेर की टीम ने पहली बार नवोदय विद्यालय समिति के तत्वावधान में आयोजित सुब्रतो कप में अंडर-17 ग्रुप में विपक्षी टीम को 4-0 से हराकर सुब्रतो कप अपने नाम किया। इस बार सुब्रतो कप जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली महासमुंद में आयोजित हुआ था, जहां छत्तीसगढ़ राज्य की 7 टीमों ने हिस्सा लिया था। नॉकआउट मैचों में जीत हासिल करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय करप कांकेर की टीम फाइनल में जा पहुंची, जहां शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने टूर्नामेंट को अपने नाम किया। मेघनाथ को फुटबॉलर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। रीजनल लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए अब विजेता टीम कटक जाएगी, जहां उसका सामना मध्य प्रदेश-1,  मध्य प्रदेश -2 और ओडिशा की टीमों से होगा। जवाहर नवोदय विद्यालय करप कांकेर की प्राचार्य श्रीमती जयंती पी.गोपाल ने इसे गौरव का क्षण बताया और विद्यालय के सभी शिक्षकों को बधाई दी।

Exit mobile version