Site icon

जगदलपुर : छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, हॉस्टल में रहकर कर रही थी पढ़ाई

download (15)

परपा थाना क्षेत्र के साडगुड गांव में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने मंगलवार को घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन जब शाम को घर लौटे तो बेटी को फांसी के फंदे पर लटकते हुए पाया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी के शव को पोस्टमार्ट के लिए मेकाज भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया

परपा थाना पुलिस ने बताया कि साडगुड निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने घर में अकेली थी। घर के सभी सदस्य अपने काम पर गए हुए थे। मां आंगनबाड़ी सहायिका होने के कारण अपने काम पर गई थी। वहीं, भाई-बहन भी घर में मौजूद नहीं थे। ऐसे में नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, उनकी बेटी कक्षा नौ में पढ़ाई कर रही थी। सिर दर्द की परेशानी के चलते पिछले माह उसे महारानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। नाबालिग जगदलपुर के महारानी लक्ष्मी बाई के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे सात अगस्त को हॉस्टल से वापस घर लाया गया था। 

Exit mobile version